जम्मू। श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को रायपुर दोमाना में हनुमान जयंती मनाई गई। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने 108 हनुमान चालीसा के पाठ, पूजा अर्चनाकी गई ओर भगवान को भोग लगाया गया है। हनुमान जयंती का समारोह प्रकृति के अद्भुत प्राणी के साथ पूरी हनुमान प्रजाति के सह-अस्तित्व में संतुलन की ओर संकेत करता है। प्रभु हनुमान वानर समुदाय से थे,और हिन्दू धर्म के लोग हनुमान जी को एक दैवीय जीव के रुप में पूजते हैं। ब्रह्मचारी, पहलवान और बलवान इस समारोह की ओर से विशेष रुप से प्रेरित होते हैं। एकादश रूद्रावतार श्री हनुमान जी को बल, पराक्रम, साहस, वीरता एवं स्वामी भक्ति के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। इस दौरान उन्होंने युवाओं से अपील हमें हनुमान जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।