फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने मृतक कारोबारी का मोबाइल कब्जे में ले शुरू की जांच, खंगाल रही कॉल डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
लसवाड़ा पेड़ से लटका मिला था विश्वकर्मा वर्कशॉप का मालिक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। गांव लसवाड़ा में कारोबारी सौदागर मल (48) पुत्र वरयाम चंद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में लिया है। मामले को सुलझाने के लिए कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है। लास्ट लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि शनिवार को विश्वकर्मा वर्कशॉप के मालिक सौदागर मल का शव गांव से लगभग आधा किमी दूर खेत में पेड़ से लटका मिला था। परिजनों और ग्रामीणों ने इसे हत्या करार दिया है। जबकि, पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज जांच शुरू की है।
जरूरी काम से जाने की बात कहकर गए थे घर से
मृतक के भाई जोगिंदर ने बताया कि सौदागर मल शुक्रवार शाम करीब 4 बजे परिवार को किसी जरूरी काम से जाने की बात कहकर घर से निकले थे। वह रात को 10 बजे तक घर नहीं आए तो तलाश शुरू कर दी। पुलिस को भी जानकारी दी। शनिवार सुबह पता चला कि भाई का शव पेड़ से लटका है। घटनास्थल से कुछ दूर भाई की स्कूटी सड़क पर खड़ी थी। उन्होंने आशंका जताई कि भाई ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उन्हें मार कर पेड़ पर लटकाया गया है। क्योंकि, पेड़ पर लटके शव के दोनों पैरों में चप्पल थीं। कैसे हो सकता है कि कोई व्यक्ति आत्महत्या करे और उसके पैरों से चप्पल न गिरे। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ पर लटके शव के दोनों पैरों में थी चप्पल, हत्या का संदेह
गांव के सरपंच पदम देव सिंह ने कहा कि पुलिस पता लगाए कि सौदागर मल की स्कूटी घटनास्थल पर कैसे पहुंची। शुक्रवार को वह कहां गया। पेड़ पर लटके शव के दोनों पैरों में चप्पल थीं। इससे संदेह बढ़ जाता है कि सौदागर मल के साथ कोई अनहोनी न हुई हो। बता दें कि सौदागर की गांव में ही विश्वकर्मा वर्कशॉप है। जहां वह ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, मिक्सचर मशीन आदि बनाते थे। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया था। मृतक का फोन कब्जे में लिया है। मोबाइल की कॉल डिटेल्स और लास्ट लोकेशन खंगाली जा रहा है, पर अभी कुछ हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें