कुपवाड़ा में हंदवाड़ा पुलिस का जागरुकता कार्यक्रम। स्रोत पुलिस
हंदवाड़ा। हंदवाड़ा पुलिस ने सरकारी हाईस्कूल शरतगुंड बाला में बुधवार को नए आपराधिक कानूनों पर एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें काफी संख्या में छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने नए कानूनों में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों को सरल शब्दों में समझाया, जिनमें महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित प्रावधान, संगठित अपराध, आतंकवाद और साइबर अपराधों के खिलाफ कड़े कदम शामिल रहे। इसके अलावा फोरेंसिक आधारित जांच, समयबद्ध सुनवाई और न्याय प्रणाली में बेहतर पारदर्शिता पर जोर दिया गया। नशीली दवाओं के दुरुपयोग, साइबर धोखाधड़ी सहित अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की भी सलाह दी गई।