फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सिविल सोसायटी ने की जीएमसी चोगल में रुके कार्य पूरा करने की मांग

सार

कुपवाड़ा में हंदवाड़ा की सिविल सोसायटी फोरम के सदस्यों ने एडीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि चोगल में सरकारी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। प्रशासन की अनदेखी पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
कुपवाड़ा में प्रदर्शन के दौरान सिविल सोसायटी के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुपवाड़ा। हंदवाड़ा की सिविल सोसायटी फोरम के सदस्यों ने वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि चोगल में बन रहे सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के निर्माण कार्य को तुरंत शुरू किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर एक ज्ञापन सौंपने की योजना के बारे में पहले ही एडीसी को सूचित किया था लेकिन ज्ञापन देने के समय अधिकारी उपलब्ध नहीं थे। सिविल सोसायटी फोरम के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने आने वाले दिनों में उनके ज्ञापन पर कार्रवाई नहीं की, तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन को और तेज करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें