अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। शहर के जानीपुर इलाके में सोमवार को उस समय दहशत फैल गई, जब एक व्यक्ति जानबूझ कर लोगों के घरों में जबरन घुसने लगा। साथ ही घरों के गेट को छूने लगा। इससे सहमे लोगों ने पहले तो पुलिस को सूचित किया। फिर इसके बाद कुछ लोगों ने हिम्मत करके उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। पुलिस की ओर से उक्त व्यक्ति को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया कि एक व्यक्ति जानबूझ कर घर में घुसने का प्रयास कर रहा है। वह लोगों में कोरोना फैलाने की बात कर रहा है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और एक टीम को सुरक्षित ड्रेस में उक्त जगह भेजा गया। व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया। पुलिस पकड़े गए व्यक्ति का टेस्ट भी करा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं उसको कोरोना पाजिटिव तो नहीं। ज्ञात हो कि दिल्ली में तब्लीबी मरकज से निकाले गए कुछ लोगों के डाक्टरों पर थूकने और अन्य जगहों पर थूकने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जम्मू में यह पहला मामला है। बेशक इसमें थूकने की बात न हो, लेकिन पकड़ा गया व्यक्ति कुछ ऐसा ही करने की कोशिश कर रहा था। आरएस पुरा में भी अफवाह जानकारी के अनुसार आरएस पुरा में भी इस तरह के मामला होने की अफवाह है। रविवार की देर रात 7 और 8 नंबर वार्ड में शोर मच गया। बताया गया कि एक व्यक्ति लोगों के गेट पर थूक रहा है। इसके बाद लोग जमा हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी जे पी शर्मा का कहना है कि उनके पास भी सूचना आई थी और पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। लेकिन कोई भी व्यक्ति