लैड़ गुरद्घारा में माथा टेकने पहुंची हुई संगत।
- फोटो : REASI
रियासी। तहसील मुख्यालय पौनी के साथ सलाल प्रोजेक्ट क्षेत्र ज्योतिपुरम स्थित गुरुद्वारा में गुरु परब धूमधाम से मनाया गया। डीसी चरणदीप सिंह ने वहां माथा टेका। साथ ही उन्होंने संगत के साथ लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। लंगर में सलाल प्रोजेक्ट के कर्मचारियों सहित सीआरपीएफ और सीआईएसएफ ने भी प्रसाद ग्रहण पाया। पौनी के मुख्य बाजार और लैड़ गांव स्थित गुरुद्वारा में शुक्रवार सुबह से ही माथा टेकने संगत का आना शुरू हो गया था। इस दौरान रागी जत्थों ने भी अपनी सुरीली आवाज से संगत को गुरू महिमा का गुणगान कर निहाल किया। दोपहर को लंगर में प्रसाद ग्रहण करने भी लोग पहुंचे। सभी स्थानों पर देश में सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारा बनाए रखने की कामना की गई। संवाद