फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक देव जयंती: चांद नगर गुरुद्वारा में सजाया गया दीवान, रागी जत्थे गुरु महिमा का कर रहे बखान

Tue, 08 Nov 2022 12:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू शहर के चांद नगर गुरुद्वारा में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जहां दीवान सजाया गया है। रागी जत्थे गुरु की महिमा का बखान कर रहे हैं।
विज्ञापन
Jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती आठ नवंबर को धूमधाम से मनाई जा रही है। जम्मू शहर के चांद नगर गुरुद्वारा में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जहां दीवान सजाया गया है। रागी जत्थे गुरु की महिमा का बखान कर रहे हैं। चांद नगर गुरुद्वारा को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। 

विज्ञापन


सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक गुरुद्वारे में कार्यक्रम होगा। गुरुद्वारा परिसर में विशाल पंडाल तैयार किया गया है। इस पंडाल में दीवान सजाया गया है। दीवान तक पहुंचने के लिए पंडाल के बीच की जगह खाली रखी है, जबकि दोनों ओर संगत बैठकर शबद-कीर्तन सुन रही है। 

गुरुद्वारा में आने वाली संगत तवी नदी किनारे महाराजा हरि सिंह पार्क के सामने अपने वाहन पार्क कर रही है। कार्यक्रम में गुरुमत ज्ञान मिशनरी कॉलेज लुधियाना से प्रचारक भाई सुखविंद्र सिंह, हुजूरी रागी गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा सिंह, अमृतसर से भाई अनोख सिंह, हुजूरी रागी तख्त श्री केसगढ़ साहिब आनंदपुर से भाई गुज राज सिंह, प्रचारक गुरुमत ज्ञान मिशनरी कॉलेज लुधियाना से भाई विक्रम जीत सिंह के साथ स्थानीय रागी जत्थों में भाई सुरजीत सिंह, भाई क्रमजीत सिंह और भाई सुरेंद्र पाल सिंह शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें