जम्मू। प्रदेश में सुरक्षा का हवाला देकर बार - बार 4 जी नेट सेवा को आगे बढ़ाया जा रहा है। 4 जी नेट जल्द शुरू करने के लिए शहर के निवासी गुरमीत सिंह सरकार इसे जल्द बहाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2 जी के कारण बच्चों को पढ़ाई में भी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा 4 जी नेट बहाली को रोक कर सरकार अपनी सुरक्षा एजेंसीज के काम पर प्रश्न चिह्न लगा रही हैं। उन्होंने जम्मू और उन जिलों में 4 जी नेट बहाल करने को कहा जहां सुरक्षा का कोई खतरा नहीं है।