फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुड़गांव में नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, जेयू बास्केटबाल पुरुष टीम ने जीता पहला मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। गुड़गांव में नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता में जम्मू विश्वविद्यालय की पुरुष बास्केटबाल टीम ने पहला मुकाबला जीतकर शानदार आगाज किया। एमिटी विश्वविद्यालय में जम्मू विश्वविद्यालय की टीम का पहला मुकाबला गुरुकुल कांगरे विश्वविद्यालय की टीम से हुआ। जम्मू विवि की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 82-67 अंक से जीत दर्ज की। जम्मू विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा ने टीम के प्रयास की सराहना की और खिलाड़ियों को जबरदस्त प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

बारामूला स्टार्स ने जीता महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट का खिताब

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल शुक्रवार को बारामूला के शौकत अली स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बारामूला स्टार्स ने महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट चैंपियनशिप जीतकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, बडगाम क्रिकेट क्लब उपविजेता रहा। मैच देखने के लिए क्षेत्र भर से क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम में उमड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सेना द्वारा हर साल आयोजित प्रमुख कार्यक्रम महिला क्रिकेटरों को कौशल दिखाने, युवाओं को प्रेरित करने और खेल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए मंच प्रदान करता है। मौके पर जीओसी, डैगर डिवीजन की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें