फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुलशन रतन बने जम्मू-कश्मीर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के आयोजन सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गुलशन रतन को जम्मू-कश्मीर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन का आयोजन सचिव बनाया गया है। इस नियुक्ति का उद्देश्य जम्मू संभाग के सभी जिलों में किक बॉक्सिंग खेल को बढ़ावा देना और युवाओं को इस खेल से जोड़ना है। किक बॉक्सिंग को केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय व जम्मू-कश्मीर ओलंपिक संघ की ओर से मान्यता प्राप्त है। इससे इसकी विश्वसनीयता और लोकप्रियता में वृद्धि हुई है। गुलशन को यह नियुक्ति पत्र किक बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव अभिषेक जैन ने प्रदान किया। माैके पर इरफान चौधरी, सुदर्शन और गौरव चोपड़ा भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें