फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुलमर्ग विकास प्राधिकरण लेगा मुख्यमंत्री के रिश्तेदार के होटल नेडूज़ का कब्ज़ा

विज्ञापन
होटल नेडूज। संवाद
विज्ञापन
गुलमर्ग विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तारिक हुसैन ने गुलमर्ग के सहायक पर्यटन निदेशक को 24 घंटे के भीतर होटल नेडूज़ और उससे जुड़ी जमीन का कब्जा लेने का निर्देश दिया है। यह होटल मुख्यमंत्री उमर के एक रिश्तेदार का बताया जा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय और जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद यह कदम उठाया गया है। सर्वोच्च न्यायालय ने पहले होटल से संबंधित एक याचिका खारिज कर दी थी, जबकि उच्च न्यायालय ने आदेश दिया था कि संपत्ति सरकार को वापस कर दी जाए। जीडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी एक पत्र में, सहायक निदेशक पर्यटन को वर्तमान निवासियों को बेदखल करने और 24 घंटे के भीतर संपत्ति जीडीए को सौंपने का निर्देश दिया गया है। पर्यटन विभाग ने पहले सहायक निदेशक पर्यटन को बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा ज़िलों की सभी पर्यटन संपत्तियों के लिए जम्मू-कश्मीर सार्वजनिक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम, 1988 के तहत एक संपदा अधिकारी के अधिकार प्रदान किए थे। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में स्थित प्रतिष्ठित होटल नेडौस को अनधिकृत कब्जे के कारण 24 घंटे के भीतर खाली करने का आदेश दिया है। उत्तरी कश्मीर जिले के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट में स्थित इस होटल में कई बॉलीवुड फिल्मों और गानों की शूटिंग हो चुकी है। यह होटल जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के एक रिश्तेदार का था। आदेश में कहा गया है कि गुलमर्ग के होटल नेडूज, जो वर्तमान में अनधिकृत कब्जे में है, का कब्जा तुरंत लिया जाए और गुलमर्ग विकास प्राधिकरण (जीडीए) को सौंप दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें