फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुज्जर नगर में हुड़दंग मचाने वालों में मुख्य आरोपी शुभम गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर के अति संवेदनशील गुज्जर नगर में लोहड़ी की रात को तेजधार हथियार टोके लेकर हुड़दंग करने वालों में से मुख्य आरोपी शुभम को पुलिस ने अमृतसर से गिरफ्तार किया है। शुभम डोगरा हाल का रहने वाला है और उसके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में कई मामले दर्ज हैं। लोगों ने पुलिस चौकी में शिकायत दी थी, जिसके आधार पर पीर मिट्ठा थाने में एफआईआर दर्ज की गई। आरोपियों ने हुल्लड़बाजी को सोशल मीडिया पर लाइव किया था। एडीजीपीओ सिटी नार्थ सुनीन केसर ने कहा कि अन्य युवाओं को भी पकड़ा गया है जिनसे पूछताछ जारी है। बता दें 13 जनवरी की रात को हुल्लड़बाजी करने के बाद युवकों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। वीडियो में हुल्लड़बाज गुज्जर नगर की मुख्य सड़क और गलियों में घूमते दिख रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों को रोक कर अभद्रता की थी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें