फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर: चिनैनी के हल्की सुईयां में भूमि धंसाव, प्रभावितों के लिए टीम गठित करने के निर्देश

Tue, 14 May 2024 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

चिनैनी में भूमि धंसाव से प्रभावित टंडार पंचायत के हल्की सूइयां गांव का एसडीएम गुरदेव कुमार ने टीम के साथ दौरा किया। इस दौरान स्थिति का जायजा लेने के साथ ही प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत की। साथ ही भू-गर्व विभाग को पत्र लिखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
दरके पहाड़ (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला उधमपुर के चिनैनी में भूमि धंसाव से प्रभावित टंडार पंचायत के हल्की सूइयां गांव का एसडीएम गुरदेव कुमार ने टीम के साथ दौरा किया। इस दौरान स्थिति का जायजा लेने के साथ ही प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत की। साथ ही भू-गर्व विभाग को पत्र लिखने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


टीम ने पाया कि हल्की सूइयां गांव की जमीन और कुछ मकानों में दरारें आई हैं। अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र का मॉडल गांव तक दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के इंतजाम करने के साथ ही एक कमेटी के गठन के भी निर्देश दिए। साथ ही रिपोर्ट देने के लिए कहा। एसडीएम ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन के साथ स्थिति का जायजा लिया है। जल्द ही एक टीम का भी गठन किया जाएगा और भू-गर्व विभाग को इस संबंध में पत्र लिखा जाएगा, ताकि समस्या के पीछे के कारणों का पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें