प्लाईवुड व हार्डवेयर की दुकानें बुधवार से हुई बंद
रियासी। वीरवार 19 जून से किराना की दुकानें गर्मियों की छुट्टियों में बंद रहेंगी। इस दौरान नगर मौजूद कोई भी किराना की दुकान नहीं खुलेगी।
प्रधान देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि रविवार तक चार दिनों के लिए दुकानें बंद रहेंगी। अगर कोई दुकानदार दुकान खोल जा फिर चोरी छिपे सामान बेचते दिखा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बुधवार से प्लाईवुड व हार्डवेयर की दुकानों को भी यूनियन की तरफ से बंद कर दिया गया। इस दौरान नगर में मुख्य बस अड्डे, बाजार, नई बस्ती में स्थित सभी दुकानें बंद रही। स्वर्णकार संघ ने अपनी दुकानें रविवार से बंद कर रखी हैं। अन्य किसी भी ट्रेड में दुकानें बंद रखने की घोषणा नहीं की है। मंगलवार को रेडीमेड कपड़ों व इलेक्ट्रॉनिक दुकानों को चलाने वाले दुकानदारों की आपस में बैठक हुई थी, लेकिन दुकानें बंद रखने को सहमति नहीं बन पाई।