दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में संदिग्ध आतंकियों द्वारा सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला करने की खबर है। जानकारी के मुताबिक अनंतनाग के संगम इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ की 89 बटालियन पर ग्रेनेड फेंककर फरार हो गए।
एक अधिकारी ने बताया कि इस हमले में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेरबंदी कर आतंकियों की तलाश में जुट गई है।