साम्बा के सीमबर्ती गांव मै लेवर की थर्मल जांच करते अधिकारी
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजैंसी सांबा। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन से विकास कार्य भी प्रभावित हो कर रह गए थे।अब प्रधानमंत्री द्वारा कुछ रियायतें दिए जाने से विभाग भी सतर्क हो गए हैं। ग्रेफ विभाग की ओर से पुराने सांबा कठुआ मार्ग पर पुलों का र्निमाण कार्य चल रहा था, जिसे मार्च मे पूरा किया जाना था लेकिन लॉकडाउन के चलते विकास कार्य ठप्प हो कर रह गए थे। अब एक बार फिर से विकास कार्य शुरूं किए जाने की अनुमति के चलते ग्रेफ विभाग की ओर से अपने श्रमिको की थमर्ल जांच की जा रही है। आज विभाग के अधिकारियों ने बबर नाला में रह रहे श्रमिकों के पास पहुंच कर उन के स्वास्थ्य की जांच की।