फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: न्यूजीलैंड से पहुंची पत्नी, सातवें दिन हुआ अवतार सिंह का संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर कैलाश से जोगी गेट तक निकाली अंतिम यात्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ग्रेटर कैलाश जमीनी विवाद में हुई हत्या में मृतक अवतार सिंह का सातवें दिन मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। जम्मू के जोगी गेट शमशानघाट पर बड़े स्तर पर लोग पहुंचे। सांसद गुलाम अली खटाना, जम्मू के पूर्व मेयर समेत पुलिस के कई अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे। अवतार सिंह की पत्नी न्यूजीलैंड से एक हफ्ते के बाद पहुंची। पत्नी के इंतजार में ही अभी तक संस्कार नहीं किया गया था। इसके पहले परिवार और स्थानीय लोगों ने ग्रेटर कैलाश से लेकर जोगी गेट जम्मू तक अंतिम यात्रा निकाली। जहां तवी किनारे संस्कार कर दिया गया। वहीं सांसद गुलाम अली खटाना ने परिवार को आश्वासन दिया कि इस मामले की प्रशासनिक जांच की जा रही है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि ग्रेटर कैलाश के रहने वाले अवतार सिंह की एक हफ्ता पहले जमीनी विवाद में एक गुट ने हत्या कर दी थी। इस मामले में भू माफिया गोला शाह का नाम भी सामने आया था। जिसे फिलहाल पीएसए के तहत जेल भेजा गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने तीसरे दिन भी गोला शाह के घर सर्च की। गोला शाह के करीबियों से भी पूछताछ की गई है। अब तक इस मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें