फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Sun, 18 Aug 2024 04:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर के मंडिया मोहल्ला से नई बस्ती शिव मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें भगवान कृष्ण के स्वरूपों को दिखाते हुए मनमोहक झांकियां होंगी।
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान बृज मोहन शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में फैसला किया गया कि 24 अगस्त की शाम छह बजे से सभा में संस्कृत के श्लोक प्रतियोगिता व 25 अगस्त की शाम को भजन संध्या होगी। इसमें स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे। वहीं जन्माष्टमी के दिन सुबह नगर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद सभा में हवन का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम के समय शोभायात्रा निकाली जाएगी। देर शाम को सभा में भजन कीर्तन का कार्यक्रम होगा। नगर के सभी मंदिरों में हवन के अलावा उन्हें विशेष तौर पर सजाया जाएगा। बाजार में भी सजावट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें