श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जमानत पर छूटे लश्कर-ए-ताइबा के एक आतंकी मददगार पर जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगाई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि न्यायालय से प्राप्त आदेश के अनुपालन में बारामुला में पुलिस नेे विचाराधीन आतंकी मददगार अब्दुल मजीद भट्ट पर जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगाई, जो पुलिस थाना उड़ी से यूएपी मामले में जमानत पर रिहा किया गया है। आरोपी को 2023 में उड़ी से गिरफ्तार किया गया था। जीपीएस एंक्लेट का प्रयोग ओजीडब्ल्यू की गतिविधियों पर नजर रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा कि वह जमानत शर्तों का पालन करता है या नहीं। वहीं, उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में भी पुलिस ने जमानत पर रिहा अलगाववादी और एक कुख्यात नशा तस्कर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जीपीएस ट्रैकर का उपयोग किया है।