श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले में जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा पहली बार जमानत पर छूटे नशीले पदार्थों के दो आरोपियों पर ''''जीपीएस एंकलेट'''' लगाए गए। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा, जिला कुपवाड़ा जमानत पर छूटे नशीले पदार्थों के आरोपियों पर जीपीएस एंकलेट प्रयोग में लाने वाला कश्मीर क्षेत्र का पहला जिला बन गया।
उन्होंने बताया कि एएसजे कोर्ट कुपवाड़ा ने एफआईआर 283/2022 में जमानत देते हुए जमानत पर छूटे आरोपियों की गतिविधियों पर बेहतर निगरानी के लिए आरोपी अब्दुल मजीद भट और आबिद अली भट पर जीपीएस एंकलेट लगाने का आदेश दिया। अनुपालन में एएसपी जीएम भट्ट, डीवाईएसपी अमीन भट्ट और एसएचओ कुपवाड़ा इंस्पेक्टर इशाक के नेतृत्व में कुपवाड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों की कड़ी निगरानी के लिए जीपीएस एंकलेट प्रयोग में लाया गया।