फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरकार खेल नीति के तहत पदक विजेताओं को देगी विशेष नकद पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। पहली बार जम्मू-कश्मीर प्रशासन जम्मू-कश्मीर खेल नीति-2022 के तहत पदक जीतने वाले एथलीटों को एक विशेष नकद पुरस्कार प्रदान करेगा। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के एक सदस्य ने बताया कि 2022 खेल नीति के तहत पदक विजेताओं (राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय) को बहुत जल्द आयोजित होने वाले एक समारोह में नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा समारोह में पुरस्कार प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2021-22 और 2022-23 के एथलीटों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरस्कारों को पहले ही उपराज्यपाल द्वारा अनुमोदित किया जा चुका है। जिम्नास्टिक, तलवारबाजी, वुशू, पेनकैक सिलाट, मुक्केबाजी, जूडो, वॉलीबॉल, पावरलिफ्टिंग, रोल बॉल, रोलर स्केटिंग और कैनोइंग के एथलीटों (लगभग 400) को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। हालांकि एथलीट इस समारोह को लेकर उत्साहित हैं और उन्होंने प्रशासन के फैसले का स्वागत किया है। समारोह आयोजित करने की प्रस्तावित तारीख 9 मार्च है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें