पुंछ। जिले के मंडी तहसील मुख्यालय पर स्थित सरकारी मिडिल स्कूल पिछले दिनों होने वाली बारिश के बाद देर रात को स्कूल के पीछे स्थित पहाड़ी से हुए भूस्खलन से स्कूल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्कूल के तीन में से दो कमरे पूरी तरह तबाह हो गए हैं। इससे स्कूल में पढ़ने वाले 150 बच्चों के लिए पढ़ने की जगह नहीं रही है। मंडी के पूर्व सरपंच मगोशर बांडे ने क्षतिग्रस्त स्कूल का दौरा कर शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से स्कूल की इमारत का कुछ करने की मांग की है। संवाद