फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यर्थी कमर कस लें: सरकारी विभागों में पद भरने के लिए जेकेएसएसबी पांच नवंबर को होंगी परीक्षाएं

Fri, 06 Oct 2023 01:31 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जेकेएसएसबी पांच नवंबर को परीक्षाएं करवाएगा। इनके माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पद भरे जाएंगे। 
विज्ञापन
exam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) पांच नवंबर को परीक्षाएं करवाएगा। इनके माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पद भरे जाएंगे। जेकेएसएसबी ने परीक्षाओं का अस्थायी कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार निर्धारित तारीख पर विभिन्न अधिसूचनाओं के तहत बीते वर्ष आवेदन मांगे गए थे।

विज्ञापन


परीक्षा के माध्यम से वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण विभाग में कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता, मिस्त्री, बागवानी विभाग में असिस्टेंट मैकेनिक, एआरआई व ट्रेनिंग विभाग में असिस्टेंट मैकेनिक, जूनियर इलेक्टेशियन, कौशल विकास विभाग में इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, लोक निर्माण विभाग में फिटर, यातायात विभाग में गीजर वॉशर, गृह विभाग में मैकेनिक, उच्च शिक्षा विभाग में प्लंबर, सिक्रेनमैन, सूचना विभाग में सिक्रेनमैन, हॉस्पिटेलिटी एंड प्रोटोकॉल विभाग में टेलर, कौशल विकास विभाग में वर्कशाॅप असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे। प्रवेशपत्र की अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी। संवाद

विज्ञापन

शिक्षा के लिए अगले वित्तीय वर्ष का बजट दो श्रेणियों में विभाजित करने की तैयारी

शिक्षा के लिए अगले वित्तीय वर्ष का बजट दो श्रेणियों में विभाजित करने की तैयारी की जा रही है। बजट को स्कूल शिक्षा, उच्चतर शिक्षा व व्यावसायिक शिक्षा में बांटा जाएगा।विचार-विमर्श के बाद प्रशासन को शिक्षा बजट दो हिस्सों में बांटने की जरूरत महसूस हुई है। इसके लिए 30 सितंबर तक सुझाव और आपत्तियां मांगी गई थीं, लेकिन अब इसके लिए 15 नवंबर तक तिथि बढ़ाई गई है। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हित को ध्यान में रखते हुए श्रमिक संघों और हितधारकों से तय तारीख तक सुझाव ई-पोर्टल के माध्यम से मांगे गए हैं।इस संबंध में जम्मू-कश्मीर भवन, निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड कार्यालय की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें