प्रसाद की दुकान में लगी आग। संवाद
- फोटो : pauni
पौनी। आधार शिविर रनसू से शिवखोड़ी मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे एक दुकान में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान के मालिक होशियार सिंह निवासी रनसू ने बताया कि रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह तीन बजे ट्रैक पर गश्त कर रहे सीआरपीएफ के जवानों ने दुकान पर आग लगने की जानकारी दी। सीआरपीएफ ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। सुरक्षा बलों ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन दुकान पर रखा है सारा सामान जल कर राख हो गया। दुकानदार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण प्रसाद में आग लगने के बाद आग ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। उन्होंने श्राइन बोर्ड प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द दुकान का ढांचा फिर से बनाया जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद