फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: क्रिसमस गोल्ड कप - जेएंडके बैंक अकादमी ने यूनाइटेड एफसी कठुआ को 5-1 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। 17वें क्रिसमस गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट का आगाज वीरवार को जीजीएम साइंस कॉलेज ग्राउंड जम्मू में हुआ। जेएंडके बैंक अकादमी ने जीत के साथ शुरुआत की। प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू-कश्मीर फुटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में ऑल जेएंडके स्पोर्ट्स एंड कल्चरल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

उद्घाटन मुकाबला जेएंडके बैंक अकादमी और यूनाइटेड एफसी कठुआ के बीच खेला गया, जिसमें जेएंडके बैंक अकादमी ने 5-1 से जीत दर्ज की। इसके अलावा जम्मू इलेवन और डाउनटाउन एरो श्रीनगर के बीच महिला प्रदर्शनी मैच हुआ। डाउनटाउन एरो श्रीनगर 2-0 से विजेता बना। रेफरी अजय सिंह, अमन सूदन, बिलाल अहमद, सतनाम सिंह, धीरज, करीत, दिल बहादुर, आर्यन रहे। मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, परवीन केर्नी, अनिल मैसन, अरुण सेठी, संजय महाय, हरि ओम, राहुल महाजन और अनीता गंडोत्रा, रमेश चंदर (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी), यूसुफ डॉन, डेविड मसीह, राजेश और कमलजीत मौजूद रहे। शुक्रवार को हीरो एफसी और नगरोटा एफसी के बीच दोपहर 1:30 बजे और यंग स्टार एफसी व यंग हीरो के बीच दोपहर 3 बजे से मुकाबला होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें