ज्ञान गंगा मठ में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भक्तों को श्रीमद् भागवत का रसपान करवाते ह
महामंडलेश्वर सुनीतानंद गिरी जी ने की विशेष पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरबनी। सुंदरबनी के शक्ति संस्थान में नवरात्र के साथ-साथ ही चंडी यज्ञ का शुभारंभ हुआ है। इस चंडी यज्ञ में भाग लेने के लिए सुंदरबनी सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग लगातार शक्ति संस्थान सुंदरबनी पहुंच रहे हैं। यहां पर संस्थान की संस्थापिका एवं सुश्री महामंडलेश्वर सुनितानंद गिरी जी महाराज लगातार भक्तों को मां चंडी की महिमा से जुड़े प्रवचन सुना कर निहाल कर रही हैं।
नवरात्र के तीसरे दिन चंडी यज्ञ के तहत प्रवचनों से भक्तों को निहाल करते हुए सुश्री महामंडलेश्वर 1008 सुनितानंद गिरी जी ने कहा कि मां चंडी सब प्रकार के पापों का नाश करने वाली भक्तों को धन, ऐश्वर्य और यश देने वाली, सब प्रकार के रोगों का नाश करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि जिसको संतान की प्राप्ति नहीं होती वह चंद्रघंटा रूप में मां भगवती की पूजा-अर्चना करके संतान की प्राप्ति कर सकता है। उन्होंने कहा कि जिसके शत्रु का नाश न होता हो वह सरसों के तेल से मां भगवती का हवन करे तथा जिसे धन-धान्य की प्राप्ति ना हो रही हो वह मीठी वस्तु से मां भगवती का खीर आदि से हवन करें। इस अवसर पर चंडी यज्ञ के लिए शक्ति संस्थान पधारे हुए वेद आचार्य गोविंद शास्त्री ने तीसरे दिन मां भगवती चंद्रघंटा का विशेष पूजन करवाया। उन्होंने कहा कि मां चंद्रघंटा की पूजा करने से पाप नष्ट होगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, दांपत्य जीवन खुशहाल होगा, यश और कीर्ति में वृद्धि होने के साथ ही जीवन के अंत में मोक्ष मिलता है। शुक्र ग्रह से जुड़ा दोष भी दूर होता है। इस अवसर पर शक्ति संस्थान सुंदरबनी में प्रथम नवरात्र से प्रारंभ हुआ शक्ति के महामंत्र का अखंड जाप जय मां अंबे जय जगदंबे करने के लिए शहर के लोगों की लगातार श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
ज्ञान गंगा मठ में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भक्तों को श्रीमद् भागवत का रसपान करवाते ह