ले. जनरल रणबीर सिंह ने राज्यपाल सत्य पाल मलिक से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
सेना की उत्तरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल सत्य पाल मलिक से मुलाकात की।
दोनों के बीच आईबी, एलएसी, एलओसी और हिंटरलैंड के साथ समग्र सुरक्षा स्थिति और सेना द्वारा चलाए जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों पर बातचीत हुई।
जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने राज्यपाल को बताया कि उन्होंने सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए हैं और क्या तैयारियां की गई हैं।
आगामी श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी दोनों के बीच बातचीत हुई।