फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गोवा के समुद्र में डूबने का मामला, दोनों भाइयों के शव आज पहुंचेंगे जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। गोवा में पिकनिक मनाते समय समुद्र में डूबे ज्यौड़ियां के कलीठ (ढांगरी) व वर्तमान में जम्मू के शिवनगर निवासी अमन भाऊ और अभिषेक भाऊ के शव शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे शक्ति नगर पहुंचेंगे। अंतिम संस्कार शक्ति नगर श्मशानघाट पर दोपहर 12 बजे किया जाएगा।
विज्ञापन


दोनों भाइयों की मौत की खबर के बाद से ढांगरी कलीठ गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। वीरवार सुबह उनके घर सांत्वना देने के लिए लोग पहुंचे। सभी ने चाचा बलविंदर सिंह भाऊ से साथ दुख साझा किया। दोनों भाई इंजीनियर थे। अमन भाऊ गुरुग्राम तो अभिषेक भाऊ पुणे की एक कंपनी में नौकरी करता था। दोनों अमेरिका से आए एक दोस्त के साथ गोवा में पिकनिक मनाने गए थे। बुधवार सुबह अरामबोल बीच पर नहाते समय समुद्र में डूब गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें