फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों में भागीदारी के लिए कुश्ती के सेलेक्शन ट्रायल्स 11 को

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर कुश्ती संघ 25 अक्तूबर से 9 नवंबर तक गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों में भागीदारी के लिए पहलवानों की चयन प्रक्रिया आयोजित करने जा रहा है। विभिन्न भार वर्गों/शैली में चयन प्रक्रिया 11 अक्तूबर को शाम चार बजे से जम्मू विश्वविद्यालय के कुश्ती हॉल में चलेगी। फ्री स्टाइल (एफएस) के 57, 74 और 125 किग्रा, ग्रीको-रोमन (जीआर) के 67, 97 और 130 किग्रा व डब्ल्यू डब्ल्यू के 50 किग्रा भार वर्ग में सेलेक्शन ट्रायल होंगे।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के सभी पहलवानों को आधार कार्ड और जन्मतिथि प्रमाण पत्र के साथ जम्मू विश्वविद्यालय में निर्धारित तिथि और समय पर आमंत्रित किया गया है। किसी भी जानकारी के लिए रविंदर शर्मा (9149826972) और ओम प्रकाश (वरिष्ठ एनआईएस कोच) से मोबाइल नंबर 9797596802 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद


कैरम में कुलदीप और शतरंज में सुभाष विजेता

जम्मू। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग जोन डंसाल ने राजकीय बाल हाई स्कूल नगरोटा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए खेल सप्ताह मनाया। इसमें विभिन्न खेल और मनोरंजक गतिविधियां करवाई गईं, जिनमें 25 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। कैरम में कुलदीप सिंह विजेता रहे। शतरंज प्रतियोगिता में सुभाष शास्त्री ने बाजी मारी। नगरोटा के सरपंच सुखदेव राज शर्मा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम सरपंच किशोर कुमार, जेडईपीओ गांधीनगर राम मूर्ति, जेडईपीओ डंसाल सुदेश जम्वाल, मीना दत्ता, कुलभूषण शर्मा, अजय वढेरा, नरेश कुमार, ज्योति कुमारी और सकीला बानो के समन्वय और सहयोग से सफल रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें