फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीएनएन हॉकी क्लब ने बंदुरख बी हॉकी क्लब को 13-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- दूसरे मुकाबले में साहिल हॉकी क्लब ने बंदुरख ए हॉकी क्लब पर दर्ज की 6-3 से जीत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। केके हक्कू हॉकी स्टेडियम में चल रहे जिला जम्मू हॉकी लीग में मंगलवार से पुरुष वर्ग के मुकाबले शुरू हुए। जीएनएन हॉकी क्लब ने बंदुरख बी हॉकी क्लब को 13-0 से और साहिल हॉकी क्लब ने बंदुरख ए हॉकी क्लब को 6-3 से हराकर लीग में अपनी मजबूत शुरूआत की।
पहले मुकाबले में जीएनएन हॉकी क्लब ने बंदुरख बी हॉकी क्लब के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। पूरे मैच में जीएनएन के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा। टीम ने पहले क्वार्टर में तीन, दूसरे में एक, तीसरे में चार और अंतिम क्वार्टर में पांच गोल दागे। जीएनएन के दीपक ने सर्वाधिक पांच गोल किए। बंदुरख बी के खिलाड़ी गेंद के लिए जूझते रहे, लेकिन सफल नहीं हो सके। दीपक को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें मुख्य अतिथि केके हक्कू स्टेडियम के प्रबंधक अजय गुप्ता और खेल परिषद के सदस्य राजीव शर्मा ने हॉकी स्टिक और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, साहिल हॉकी क्लब और बंदुरख ए हॉकी क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। साहिल हॉकी क्लब ने मैच के पहले और दूसरे क्वार्टर में दो- दो और तीसरे और चौथे क्वार्टर में एक-एक गोल किए। वहीं, बंदुरख ए पहले, दूसरे और तीसरे क्वार्टर में एक-एक गोल ही कर सकी, जिस कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा। साहिल हॉकी क्लब ने यह मुकाबला 6-3 से जीत लिया। कप्तान मनजोत सिंह के मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें हॉकी स्टिक और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मैचों की अंपायरिंग साहिल कुमार और तनिशप्रीत ने की, जबकि अनु रिजर्व अंपायर रही। दोनों मुकाबले हॉकी कोच जगजीत सिंह और दलबीर सिंह की देखरेख में हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें