फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मेरा नाम कांता है... फिर हमेशा के लिए खामोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पनामा चौक पर दो जून को बेसुध मिली महिला की रविवार को जीएमसी में मौत हो गई। उपचार के दौरान महिला सिर्फ इतना ही बता पाई कि उसका नाम कांता है। इसके बाद वह हमेशा के लिए खामोश हो गई। नाम तो पता चल गया, लेकिन कहां की रहने वाली है, इसकी जानकारी मिल नहीं पाई। पुलिस की मानें तो महिला भीख मांगती थी। भूख-प्यास के कारण शरीर ने काम करना बंद कर दिया था और शुक्रवार को वह बेसुध होकर गिर पड़ी। इसके बाद उसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया। जब उपचार शुरू किया तो डॉक्टरों ने उसका नाम पूछा। उसने कांता बताया और इसके बाद उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया। मृतक की एक तस्वीर अधिकतर पुलिस थानों में भेजी है ताकि उसके घर का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें