फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीएमसी में उपचाराधीन झुलसी बच्ची व सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जीएमसी जम्मू में उपचाराधीन बच्ची समेत दो लोगों की शुक्रवार को मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार बिलावर के मल्हार की रहने वाली रुपाली ठाकुर (11) 28 जून को अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। उसे जीएमसी लाया गया, लेकिन शुक्रवार सुबह रुपाली ने दम तोड़ दिया। वहीं, कठुआ के हटली मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी जम्मू पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने वाला युवक कैलाश पटेल मूल रूप से छत्तीसगढ़ का निवासी और इस समय हटली मोड़ में रह रहा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें