जम्मू में हुई लाइव एडवांस लेप्रोस्कोपिक और ऑन्कोलॉजिकल सर्जिकल कार्यशाला में शामिल जीएमसी जम्मू
जम्मू। लाइव एडवांस लेप्रोस्कोपिक और ऑन्कोलॉजिकल सर्जिकल कार्यशाला में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें सर्जरी विभाग के वरिष्ठ सर्जरी संकाय, स्नातकोत्तर जीएमसी जम्मू ने शामिल होकर आधुनिक चिकित्सा प्रणाली पर बात की। कार्यशाला को सर्जन डॉ. रॉय पटनाकर के स्वामित्व वाले हाई वॉल्यूम एडवांस जेन अस्पताल मुंबई से पूरे भारत में प्रसारित किया गया। कार्यशाला में देश भर के संकाय सदस्यों के बीच विचार-विमर्श हुआ। जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता ने जोर दिया कि सर्जिकल कौशल को अद्यतन करने के लिए इस तरह के उन्नत पाठ्यक्रम और लाइव सर्जिकल कार्यशाला को नियमित तौर पर शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जीएमसी जम्मू में सर्वोत्तम अत्याधुनिक सर्जिकल वातावरण बनाया जाएगा। एंटीबायोटिक दवाओं के न्यूनतम उपयोग को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस मौके पर प्रोफेसर डॉ. विशाल आर टंडन, प्रो. डॉ. जहूर हुसैन, डॉ. सतीश परिहार, डॉ. कैलाश सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो