फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रकोट से अपहृत युवती हिमाचल प्रदेश में मिली, आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जिले से अपहृत हुई एक युवती को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से बरामद कर अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर युवती को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि ढलवास निवासी व्यक्ति ने थाना चंद्रकोट में शिकायत दर्ज कराई है कि तहसील सनासर के बटोटे निवासी पवन सिंह ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने इस पर आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया और विशेष टीम का गठन कर कई संदिग्ध स्थानों पर कार्रवाई की। विशेष टीम ने तकनीकी सहायता से पीड़िता की हिमाचल प्रदेश में लोकेशन का पता लगाया।
हिमाचल प्रदेश पुलिस की सहायता से पुलिस ने चंबा के बकलोह से अपहृत लड़की को बरामद किया। साथ ही अपहरण के आरोपी पवन सिंह को भी गिरफ्तार किया। लड़की को सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए अदालत में पेश किया गया और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसके माता-पिता को सौंप दिया। आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें