श्रीनगर। हब्बा कदल इलाके में बुधवार दोपहर एक लड़की ने झेलम में छलांग लगा दी। इसका पता चलते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया, जो देर शाम तक जारी रहा। बुधवार दोपहर को श्रीनगर के
जानकारी के अनुसार कुछ लोग रास्ते से जा रहे थे कि उन्होंने एक लड़की को झेलम में छलांग लगाते देखा। इसके बाद उसे बचाने के प्रयास शुरू कर दिए। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची। देर शाम तक अभियान जारी रहा। हालांकि कुछ पता नहीं चला। छलांग लगाने वाली लड़की की पहचान भी नहीं हो पाई है। संवाद