फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी बाह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा के मीन चाड़का क्षेत्र में एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। आरती देवी पुत्री गंधर्व सिंह निवासी मीन चाड़का अपने घर में कमरे में थी। जब ज्यादा देर तक वह बाहर नहीं आई तो घर वालों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज नहीं आने पर किसी तरह से दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो आरती फंदे से झूल रही थी। घर वालों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और अचेत अवस्था में जीएमसी जम्मू पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरती देवी मीन चाड़का अपने मायके में आई हुई थी और आरएस पुरा में उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें