फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नटरंग का संडे थियेटर पहुंचा कश्मीर , मुगल गार्डन में नाटक गिरगिट का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो)
विज्ञापन

- वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक व्यवस्था पर व्यंग्यात्मक कटाक्ष करता है नाटक
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। एंटोन चेखव की एक रूसी लघु कहानी पर आधारित हिंदी नाटक गिरगिट का मंचन अनंतनाग के ऐतिहासिक मुगल गार्डन में किया गया। यह नाटक क्षेत्र की वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक व्यवस्था पर व्यंग्यात्मक कटाक्ष करता है।
गिरगिट नाटक एक कुत्ते और भ्रष्ट पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमता है, जो सही या गलत की परवाह किए बिना हर बार स्थिति बदलने पर गिरगिट की तरह रंग बदलता है। एक जेबकतरा जिसे एक कुत्ते ने काटा होता है, वह उसके मालिक को पकड़वाने में मदद के लिए एक पुलिस अधिकारी के पास जाता है लेकिन उसे सफलता हाथ नहीं लगती है। एक राहगीर बताता है कि कुत्ता स्थानीय मंत्री का है, क्योंकि उसने इसी तरह का एक कुत्ता उनके बंगले के आसपास घूमते देखा था। इसका पता चलते ही पुलिस अधिकारी एक कुत्ते को छेड़ने के लिए उस जेबकतरे को पीटना शुरू कर देता है। अधिकारी का दावा है कि मंत्री का कुत्ता तब तक नहीं काट सकता, जब तक उसे मजबूर न किया जाए। जब वह जेबकतरे की पिटाई कर रहा होता है, तो भीड़ में से एक अन्य व्यक्ति देखता है कि स्थानीय मंत्री ऐसे कुत्ते को नहीं रख सकते, क्योंकि वह केवल प्वाइंटर-हंटिंग कुत्तों को रखने के लिए जाने जाते हैं। इस पर कुत्ते की पिटाई की जाती है और जेबकतरे को मुआवजा दिलाने के लिए कुत्ते के मालिक की तलाश जारी रहती है। कुत्ते की पिटाई तब तक जारी रहती है, जब तक मंत्री का कोई नौकर घटनास्थल पर नहीं आ जाता। पहले तो उसने कुत्ते को पहचानने से इंकार कर दिया लेकिन बाद में उसने उसकी पहचान मंत्री के भाई के कुत्ते के रूप में की जो दिल्ली से आया था। इसके बाद कुत्ते को पूरे आधिकारिक प्रोटोकॉल के साथ घर वापस ले जाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटक का निर्देशन नीरज कांत ने किया। नाटक में भाग लेने वाले कलाकारों में पुलिस अधिकारी के रूप में बृजेश अवतार शर्मा, चोर के रूप में संकेत भगत, मंत्री के नौकर के रूप में कुशल भट्ट, कुत्ते के रूप में वंश पंडोत्रा, विशाल शर्मा, मिहिर गुजराल, वंदना ठाकुर, प्रिया कश्यप, सुभाष जमवाल और मोहम्मद यासीन शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें