फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिसकती जमीन का संकट: डोडा मामले को उपराज्यपाल गंभीरता से लें- गुलाम नबी आजाद

Tue, 07 Feb 2023 10:50 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

गुलाम नबी आजाद ने डोडा के ठाठरी इलाके में दरारों से पैदा हुई स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि आवासों और अन्य दूसरे स्थलों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवाया जाए।
विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने डोडा के ठाठरी इलाके में दरारों से पैदा हुई स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि आवासों और अन्य दूसरे स्थलों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवाया जाए। इस सारे घटनाक्रम से लोगों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। यदि इस मुद्दे का समाधान नहीं किया गया तो यह क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मानवीय संकट खड़ा कर सकता है। उन्होंने उप राज्यपाल से इस मामले को व्यक्तिगत रूप से देखने और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर सभी उचित सुविधाएं मुहैया करवाने पर जोर दिया। सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को भी जल्द बहाल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें