फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केंद्र के साथ ही जम्मू-कश्मीर का बजट आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली-जम्मू। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को मोदी सरकार 3.0 का पहला आम बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर का बजट भी पेश होगा। बजट से आम लोगों के साथ उद्योग जगत को भी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार 2024-25 का कुल बजट 1.18 लाख करोड़ रुपये का होने का अनुमान है। इसमें राजस्व व्यय 80 लाख तथा पूंजीगत व्यय 38 लाख करोड़ रुपये होगा। इससे पहले पांच फरवरी को वित्त मंत्री ने 59634 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश किया था। केंद्रीय शासन के बाद यह लगातार पांचवां बजट होगा जो संसद में पेश होगा।
वहीं, निर्मला लगातार सातवां आम बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आम बजट अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट होगा। यह पांच साल के लिए हमारी यात्रा की दिशा तय करने के साथ 2047 तक विकसित भारत की आधारशिला रखेगा। सरकार ने जो गारंटी दी है, उस दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। बजट को देश एक गौरवशाली घटना के रूप में देख रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें