रियासी में माता की फोटो भेंट कर एचओडी को विदाई देते डाइट के शिक्षक।
रियासी। डाइट में हेड ऑफ डिपार्टमेंट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही अंजुली सेबों शनिवार को सेवानिवृत्त हो गईं। उन्हें विदाई पार्टी दी गई। अंजुली ने 36 वर्ष तक स्कूल शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दीं। शनिवार को उनके सेवानिवृत्त होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन डाइट में प्रिंसिपल सुरजीत कुमार शर्मा की देखरेख में हुआ जिसमें सीनियर ऑफिसर प्लानिंग निशा चिब मौजूद रहीं। सभी कर्मियों ने अंजुली सेबों के कार्यकाल की सराहना कर उन्हें मां वैष्णो देवी का चित्र देकर सम्मानित किया। संवाद