जम्मू। डिग्री कॉलेज नगरोटा में बुधवार को कॅरियर काउंसलिंग सेल पंजाब नेशनल बैंक नगरोटा और स्किल एंड इनोवेशन सेल के सहयोग से बैकिंग में कॅरियर एवेन्यू पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से छात्रों के लिए बैकिंग क्षेत्र में नौकरियों के अवसरों को बढ़ाने का प्रयास किया गया है। प्रिंसिपल डाॅ. नलिनी पठानिया ने कॅरियर काउंसलिंग सेल की संयोजक डाॅ. वंदना घई के प्रयास को सराहा। संवाद