जम्मू। गांधी ग्लोबल फेमिली जम्मू-कश्मीर की ओर से पद्म विभूषण डॉ. निर्मला देशपांडे का परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस दौरान पद्म विभूषण दीदी निर्मला देशपांडे पुरस्कार 2024 से उन विविध व्यक्तियों को सम्मानित किया गया जिनकी असाधारण उपलब्धियों ने देश के सांस्कृतिक, वैज्ञानिक और सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने को समृद्ध किया है। समारोह में संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव सुरेश कुमार गुप्ता ने ऐसे लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
एमएएम कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. निर्मला देशपांडे के जीवनी और उनके द्वारा किए कार्यों को याद किया गया। दीदी निर्मला देशपांडे, जिन्हें प्यार से शांति की दीदी के नाम से जाना जाता है, सामाजिक न्याय, लैंगिक समानता और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए जाना जाता है। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. एसपी. वर्मा ने कहा कि दीदी की उल्लेखनीय यात्रा एक प्रेरणा के रूप में कार्य करती है। उन्होंने सभी से उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और समाज की बेहतरी में सार्थक योगदान देने का आग्रह किया। पुरस्कार पाने वालों में मेजर जनरल सुनीता कपूर वीएसएम (सेवानिवृत्त), नसरीन खान, प्रोफेसर पूनम धवन, आईडी सोनी, डॉ. केसी. वर्मा, डॉ. जसवंत सिंह, डॉ. मधु सिंह, रॉबर्ट रॉबिन गिल, डॉ. हिमानी भुट्याल, अशोक कुमार, जीएल अबरोल, सुनीता बंगोत्रा, डॉ. ज्योति कपूर, शिफाली गुप्ता, सोनिया वर्मा, चौधरी फारूक आलम, रमन गुप्ता, अशोक शर्मा, रेखा जमवाल, शिवानी जोशी राज कुमार शर्मा, एसके वैद, गुलज़ार अहमद, डॉ कार्तिका बख्शी और वेद वर्मा शामिल है। ब्यूरो