फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गरोड़ा में बरातियों से भरी मेटाडोर पलटी, आठ गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। घरोटा के गरोड़ा गांव के पास बरातियों से भरी मेटाडोर (जेके 02 एडी 1954) सड़क पर पलट गई। आठ लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को अखनूर के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को जीएमसी रेफर कर दिया गया जबकि अन्य तीन को घर भेज दिया गया। हादसा शुक्रवार देर रात साढ़े 11 बजे के करीब हुआ। बरात घरोटा के बलगाड़ा से मेहरा मांदरा की ओर जा रही थी। मेटाडोर की रफ्तार तेज थी। इस वजह से हादसा हो गया। मेटाडोर में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी थे। स्थानीय लोगों और अन्य बारातियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों ने बताया - चालक को बार-बार कहा कि रफ्तार पर नियंत्रण रखे, पर उसने बात नहीं मानी। वहीं, चालक और सह चालक फरार हो गए।
विज्ञापन

घायलों में अश्वनी कुमार वासी घरोटा, सुनीता वासी बन तालाब, रेनू देवी, ममता देवी वासी अंबारन, बलदेव राज वासी चिनौर शामिल हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर है और शाम को घर भेज दिया गया। घरोटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें