बिलावर स्थित सरकारी राशन की दुकानों पर मुफ्त राशन लेने पहुंचे उपभोक्ता, संवाद।
- फोटो : KATHUA
बिलावर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत इन दिनों लोगों को सरकारी राशन की दुकानों पर मुफ्त राशन वितरित किया जा रहा है। टीएसओ बिलावर हंसराज ने बताया कि इस योजना से उपमंडल में 19 हजार परिवारों को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि उपमंडल में सरकार ने सभी सरकारी राशन की दुकानों पर राशन उपलब्ध करा दिया है, और 60 प्रतिशत लोगों को राशन वितरित भी कर दिया गया है। इस योजना का लाभ बीपीएल और एएवाई कार्ड धारकों को मिलेगा। परिवार के हर सदस्य को पांच किलो राशन मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें चार किलो आटा और एक किलो चावल शामिल हैं। यह सुविधा नवंबर महीने तक चलेगी। संवाद