फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गजनसू चौकी प्रभारी पर अभद्र भाषा बोलने और पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। कानाचक पुलिस थाना के अंतर्गत गजनसू चौकी में प्रभारी ने पिटाई करने के साथ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। ये आरोप मढ के गलवाडे चक की पीड़िता के पति जुगल किशोर ने लगाए है। पीड़िता के अनुसार घटना आठ अप्रैल की है। एएसआई रविंद्र भूषण बक्शी ने एसडीपीओ दोमाना को शिकायत देने पर महिला को पहले चौकी बुलाया, फिर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर गाली गलौज व मारपीट की। यही नहीं, चौकी प्रभारी ने देह व्यापार का भी आरोप लगाया। महिला ने बताया कि उसके पति को भी पटे के साथ पीटा गया, जिसके निशान शरीर पर पड़े हैं।
जुगल किशोर ने बताया कि दिवाली पर चाचा ने पत्नी के साथ पिटाई की और उलटा उनके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। इस पर उन्होंने चौकी में क्रॉस एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। इसके बाद एसएसपी जम्मू के समक्ष मसला उठाया और एसडीपीओ दोमाना सुनील सिंह ने चौकी प्रभारी से मामले की जानकारी मांगी। चौकी प्रभारी की रिपोर्ट में लिखा था कि महिला पुलिस पर मामला रद करने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन

रिकॉर्डिंग उठा रही पुलिस पर सवाल
मामले की रिकॉर्डिंग भी वायरल हो रही है। इसमें चौकी प्रभारी महिला को हथकड़ी पहनाकर अंदर बंद कर पिटाई करने की बात कह रहा है और गाली गलौज भी कर रहा है। जुगल किशोर ने बताया कि कोर्ट में चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

डराने के लिए मारने की बात कही

चौकी प्रभारी रविंद्र भूषण बक्शी का कहना है- तीन महीने पहले ही चार्ज लिया। इससे पहले क्या हुआ मुझे नहीं मालूम। हालांकि आठ अप्रैल को महिला और उसके चाचा जोगराज के बीच मारपीट हुई थी। उसके चाचा दो दिन जीएमसी अस्पताल में भर्ती रहे। इसके बाद महिला के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। जब महिला को बुलाया था तब महिला कर्मी मौजूद थी। महिला को डराने के लिए मारने की बात कही थी। उधर, एसपी ग्रामीण राहुल चाढ़क ने कहा कि एसडीपीओ दोमाना को जांच करने के निर्देश दिए हैं। अगर महिला को मारा है तो वह मेडिकल रिपोर्ट दिखाए, उसकी पूरी सहायता करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें