फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: होटल में बुलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर थाना नवाबाद की पुलिस ने तीन के खिलाफ किया केस दर्ज
विज्ञापन




जम्मू। नवाबाद पुलिस थाने में एक महिला की शिकायत पर कश्मीर के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पंजाब के पठानकोट की रहने वाली महिला ने पहले अदालत में शिकायत दर्ज कराई। अदालत के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
महिला ने बताया कि वह शोपियां के रहने वाले युवक इम्तियाज के संपर्क में थी। कुछ समय पहले इम्तियाज ने उसे ज्यूल क्षेत्र के एक होटल में बुलाया। होटल में पहले से उसके दो दोस्त भी मौजूद थे। तीनों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि आरोपियों में से एक खुद को पुलिस का एएसआई बता रहा था। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 लाख रुपये ले लिए, अब शादी से मुकरा

नवाबाद थाने में ही दुष्कर्म का एक और केस दर्ज किया गया है। बेंगलुरु की रहने वाली युवती ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि नगरोटा के रहने वाले वीर प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर उसके साथ दोस्ती की। शादी का झांसा देकर जम्मू के ज्यूल स्थित होटल में उसे बुलाया। प्यार के चक्कर में 10 लाख रुपये भी उसने वीर प्रताप को दिए। अब वह शादी करने से मुकर कर रहा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें