फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में गजानन की निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
रियासी में गणेश उत्सव के दौरान निकली शोभायात्रा में शामिल लोग।
विज्ञापन
रियासी। स्थानीय ओपन एयर थिएटर में पिछले पांच दिन से चल रहे श्री गणेश उत्सव का समापन रविवार को किया गया। दोपहर को शोभायात्रा पूरे नगर में निकाला गई। इस दौरान भगवान श्री गणेश जी की विशाल प्रतिमा को एक वाहन में रख कर उसे दर्शनों के लिए पूरे नगर में घुमाया गया। शोभायात्रा में नगर के लोगों खास करके महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा नगर भगवान गणेश के जयघोष के साथ गूंज उठा। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने एक दूसरे पर गुलाल लगाया और युवा ढोल की थाप पर थिरकते हुए दिखे। नगर के दुकानदारों व अन्य लोगों को प्रसाद भी बांटा गया। बाद में विभिन्न प्रकार के वाहनों में सवार हो कर लोग दरिया चंद्रभागा के तट पर पहुंचे जहां पर विधिवत रूप से भगवान श्री गणेेश की पूजा की गई बाद में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन कर लोगों को प्रसाद भी बांटा गया। पांच दिवसीय उत्सव का आयोजन स्थानीय गणेश उत्सव कमेटी ने करवाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें