फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: गणेश चतुर्थी पर इस बार गणेश और शिव-पार्वती विवाह, बाबा लाल मंदिर में भव्य आयोजन

Mon, 18 Sep 2023 05:52 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बाब लाल मंदिर गांधीनगर में कोविड के बाद पहली बार गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। 19 से 28 तक मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
ganesh chaturthi - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी से गणेश जी की पूजा का दस दिवसीय महापर्व शुरू होता है। इस साल 19 सितंबर मंगलवार से यह पर्व शुरू होगा। मंदिरों के शहर में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां तेज हैं। शहर में विभिन्न स्थानों पर छोटे-बड़े पांच कार्यक्रम होंगे। इसमें मुख्य कार्यक्रम गोल मार्केट मैदान में 16 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जबकि बाबा लाल मंदिर गांधीनगर में भगवान गणेश और शिव-पार्वती विवाह भी होगा।

विज्ञापन


बाब लाल मंदिर गांधीनगर में कोविड के बाद पहली बार गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। 19 से 28 तक मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम होगा। 19 को भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित होगी। प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक महाशिवपुराण कथा होगी। वहीं प्रतिदिन सुबह आरती होगी। इस बार भगवान शिव का विवाह भी होगा। 24 सितंबर से धार्मिक कार्यक्रम होगा, जबकि 26 सितंबर को गणेश अवतरण, कथा और लीलाओं का वर्णन किया जाएगा।

भगवान गणेश के जन्म के बारे में बताया जाएगा। इसके बाद गणेश विवाह का उत्सव भी होगा और भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित की जाएगी। स्वामी हृदयानंद गिरी ने रविवार को प्रेस वार्ता की और इस महापर्व पर आयोजन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश ने मूषक को अपनी सवारी बनाया, क्योंकि मूषक उद्यम है, हर समय कुछ न कुछ करता है। भगवान कहते हैं कि जीवन में प्रमाद को आलस में न आने दो। जिसके जीवन में आलस है वह सफल नहीं हो सकता है। सफल होने के लिए मनुष्य को कुछ न कुछ कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन


गोल मार्केट में गणेश उत्सव की तैयारी तेज

जम्मू शहर के गोल मार्केट में गणेश चतुर्थी होगी। यहां बड़ा पंडाल तैयार किया जा रहा है, जहां एक हजार तक लोगों के बैठने की व्यवस्था है। पंडाल में 16 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी। ये प्रतिमा महाराष्ट्र से लाई गई है। पंडाल में 10 दिन तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

कश्मीर में गणेश उत्सव - फोटो : साकिव नबी
कश्मीर में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां जारी

इस बार कश्मीर में पुणे के सात प्रसिद्ध गणेश मंडलों ने सार्वजनिक गणेशोत्सव उत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में कश्मीर के हब्बा कदल स्थित गणपतियार मंदिर के लिए एक मूर्ति दान समारोह का आयोजन किया है। 19 सितंबर को विसर्जन के साथ यह एक पर्यावरण-अनुकूल गणेश उत्सव मनाया जाएगा। श्रीमंत भाऊ साहेब रंगारी ट्रस्ट के ट्रस्टी और उत्सव निदेशक पुनित बालन ने कहा कि गणेश उत्सव कश्मीर में सुख, समृद्धि और शांति लाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें