फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, म्यूनिसिपल कमेटी ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर क्षेत्र के स्कूलों में तथा विभिन्न जगहों पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। कस्बे के म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन मानिक गुप्ता के नेतृत्व में रैली आयोजित हुई जिसमें बच्चों द्वारा स्वच्छता को लेकर जागरूक किया साथ ही पालीथिन का इस्तेमाल न करने को लेकर भी लोगों को बताया। रैली में उप चेयरमैन अमित अबरोल भी मौजूद थे। दूसरी ओर भाजपा की ओर से भी रैली निकाली गई जिसमें भाजपा के राज्य महासचिव, भाजपा जिला प्रधान, जिला उपप्रधान, जिला सचिव, मंडल प्रधान, मंडल महामंत्री भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। स्कूलों में भी गांधी जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित हुए। कस्बे के केंद्रीय विद्यालय मे भी सुबह के समय फिट रहने के गुर सिखाएंगे और दौड़ लगाई गई साथ ही स्कूली बच्चों ने रैली भी निकाली गई जिसमें साफ-सफाई को लेकर संदेश दिया गया। कहा गया कि साफ सफाई के लिए लोग खुले में गंदगी ना फेंके साथ ही लिफाफा का इस्तेमाल ना कर घर से थैला लेकर सामान लाने को लेकर जागरूक किया ताकि पर्यावरण को नुकसान ना पहुंच पाए। इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल बीआर परमार ने भी बच्चों में गणमान्य लोगों को संबोधित किया। कालेज में भी गांधी जयंती के मौके पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने को लेकर प्रेरित किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें