फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाइक पर स्टंट करने वाले नौ युवकों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल। पुलिस ने रविवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग पर खतरनाक स्टंट करते पाए गए नौ युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पांच मोडिफाइड मोटरसाइकिल भी जब्त कीं जिनके पीछे के नंबर प्लेट ढकी हुई थी। वहीं पुलिस का कहना था कि हिरासत में लिए गए युवकों को उनके माता-पिता द्वारा बांड भर कर उनके हवाले किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में दोबारा यह सभी युवक ऐसा न करे। पुलिस ने बच्चों के माता-पिता को सतर्क रहने का अनुरोध किया और युवाओं को ऐसे स्टंट करने से परहेज करने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें